राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, भारत सरकार के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना 30 अक्टूबर को हरिद्वार भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कर्मचारियों के कल्याण, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवत प्रसाद मकवाना गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलपति, अपर जिलाधिकारी और जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि भी बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष 30 अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। इसके बाद वह संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।