दोपहिया वाहन चोर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने दोपहिया चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तीन वाहन बरामद किये गये हैं। आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र बबलू निवासी ग्राम ब्रह्मपुरी रावली महदूद हरिद्वार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर भण्डारी ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये चैकिंग अभियान के दौरान डैंसो कम्पनी चौक के पास से एक आरोपी अभिषेक को चोरी की बाइक के साथ दबोचा गया। आरोपी ने बताया कि बाइक को उसने अपने साथी शुभम के साथ ज्वालापुर से चोरी किया था। सिडकुल क्षेत्र से अन्य बाईक भी चोरी करना कुबुल किया। जिसकी निशांदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद की गई। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी पर जिले के कई थानों में बाईक चोरी के मुकदमें दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *