हरिद्वार। आज रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में 19वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी वैज्ञानिक अनुसंधान फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एंटी साबोटाज एवं स्वान प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा को बैंड की शानदार धुन के साथ मार्च पास्ट कर सलामी दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक अमित कुमार सिन्हा ने किया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मुख्य अतिथि अमित कुमार सिन्हा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के 13 जनपदों की पुलिस टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम के कैप्टन ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के मध्य संयम एवं अनुशासन बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शक व पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।