चोरी की 21 बाइक बरामद, 6 आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना पथरी और लक्सर कोतवाली पुलिस टीम ने अलग-अलग छः वाहनों चोर को गिरफ्तार करते हुये बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। इनमें थाना पथरी पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी की एक बाइक के साथ दबोचा। जबकि तीन आरोपियों को लक्सर कोतवाली पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से चोरी की बाइक के गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 21 बाइक बरामद हुई।

आज दोपहर सवा एक बजे थाना पथरी परिसर में बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि थाना पथरी पुलिस ने चैकिंग अभियान के दौरान वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। इसके बाद बाइक चोरी के आरोपित रहमान अली, सरफराज अली व इकरार उर्फ मिर्जी को थाने लाया गया। जहाँ उनसे पूछताछ की गई। बताया कि आरोपित पथरी समेत अन्य क्षेत्रों से दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। उनकी निशांदेही पर चोरी की 15 बाइक रानीमाजरा के जंगलों में बने पक्के मकान से बरामद की गई। गिरोह के मुखिया इकरार पर लड़ाई झगड़े के भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर धारा 323, 504, 506 आईपीसी में कई मुकदमें दर्ज है। आरोपी लड़कों की गैंग बनाकर क्षेत्र में मारपीट कर दहशत फैलाते हुए अपना उल्लू सीधा करता था।

इसी तरह कोतवाली लक्सर पुलिस टीम ने तीन वाहन चोर अमीर, सरफराज व समीर को लक्सर क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की 4 बाइक बरामद की गई। बाइकें ज्वालापुर व कनखल क्षेत्र से चोरी की गई थी ।

आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सीओ लक्सर नहारिका सेमवाल एसओ पथरी रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक नवीन सिह चैहान, महेन्द्र पुण्डीर, विपिन कुमार व रोहित कुमार तथा कांस्टेबल मुकेश चैहान, सुखविन्दर, दौलत, सुबोध, अनिल पंवार, रविदत्त व लक्सर से एसएचओ राजीव रौथान उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल, हेड कांस्टेबलरियाज अली व पंचमप्रकाश, कांस्टेबल जगत सिह, सचिन, सतपाल राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *