रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आदेश चौहान ने रविदास मंदिर में किया सफाई कार्य

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रानीपुर विधानसभा में मंदिरों में सफाई अभियान शुरु हुआ। आज रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने भेल सेक्टर-1 के संत शिरोमणि रविदास मंदिर में सफाई कार्य किया। सफाई कार्य में भेल यूनियन, मंदिर समिति, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले देशभर के मंदिरों एवं तीर्थस्थलों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा सफाई कार्य हो रहा है। देश भर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इसके तहत देशभर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर मंत्रियों और नेताओं द्वारा सफाई की जाएगी।

विधायक आदेश चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को अयोध्या से स्वच्छ मोहल्ला स्वच्छ ग्राम अयोध्या धाम का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत पंचवटी से की थी। जहां भगवान राम अपने वनवास के दौरान लंबे समय तक रहे। आदेश चौहान ने जनता से 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिरों में भजन कीर्तन व घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाने के लिए आह्वान किया।

इस अवसर पर शिवालिक नगर भाजपा मंडल महामंत्री संदीप राठी, पूर्व मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखपाल सिंह, महासचिव प्रमोद अदालती, मनजीत कुमार, कोषाध्यक्ष कमल सिंह, अशोक कटारिया, सामुदायिक केंद्र सचिव अरुण कुमार, बीएमएस यूनियन अध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा, एचएमएस के मनजीत सिंह, ऋषिपाल सिंह, वीरेंद्र चौहान, कर्मचारी परिषद के महासचिव अमित चौहान आदि लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *