हरिद्वार। भीमगोडा स्थित सन्त मण्डल आश्रम के पीठाधीश्वर राममुनि महाराज की अगुवाई में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सन्त मण्डल आश्रम से हरकी पैड़ी तक कलश यात्रा निकाली गई। भीमगोडा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गुंज उठा। कलश यात्रा का हर की पौड़ी पहुंचने पर गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद गंगाजल कलश का पूजन कर ब्रह्मकुंड से जल भरकर कलश यात्रा गंतव्य तक पहुंची। यात्रा में अनके सन्तों एवं श्रीराम भक्तों ने भाग लिया। रामलला के जलाभिषेक के लिये पीठाधीश्वर राममुनि महाराज गंगागल लेकर आयोध्या जायेंगे।
कलश यात्रा के पश्चात् राममुनि महाराज ने बताया कि गुरुदेव ब्रह्मलीन आचार्य जगदीश मुनि, पूर्व विधायक हरिद्वार का सपना था कि अयोध्या में रामलला का मंदिर बने। राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया था। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने हरिद्वार से अयोध्या तक राम ज्योति यात्रा निकाली थी। यात्रा अयोध्या तक पहुंचने में हजारों राम भक्तों ने सहयोग किया था। कार सेवा में अशोक सिंघल एवं लालकृष्ण आडवाणी के साथ रहे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के लिये जेल गए व कई मुकदमे लड़े।
बताया कि वह स्वयं भी बाल्यावस्था में रामज्योति यात्रा में गुरुदेव के साथ रहे। सन् 2013 में अयोध्या की 84 कोस यात्रा में उनके साथ 150 सन्तों को गिरफ्तारी दी गई थी। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते देख रोम रोम प्रफुल्लित है।

यात्रा में स्वामी ब्रह्मकेश्वर महाराज, स्वामी मुकेशानंद महाराज, स्वामी कृष्णरूप महाराज, महंत प्रेमदास, महंत रवींद्रदास, स्वामी सोहम प्रकाश, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चैधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, विकास तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, उज्ज्वल पंडित गंगा सभा, सन्दीप सिंहानिया, विकास प्रधान गंगा सभा, सत्यवान प्रबंधक सन्त मण्डल, नीरज पन्त युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, पवनदीप कुमार, अनिल मिश्रा, बालकेश राजोरिया, तरुण नैय्यर, रवि कश्यप, गौरव सचदेवा, राजकुमार अग्रवाल, मांगेराम प्रजापति, मदन प्रजापति, आकाश भाटी, सुनील शेट्टी, विकास शर्मा, महावीर गुलिया, प्रमोद शर्मा, सतीश आर्य, बबीता योगाचार्या, नीरू कौशिक, संगीता प्रजापति, अनिल भारतीय, प्रमोद गिरी, अजय अरोड़ा आदित्य गिरी, आदि धर्मप्रेमी शामिल रहे।