घरेलू गैस के व्यावसायिक प्रयोग पर 22 सिलेंडर जब्त

हरिद्वार। घरेलू सिलेण्डर के व्यावसायिक प्रयोग को लेकर पूर्ति विभाग ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के आदेश पर उप जिला अधिकारी अजय वीर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रविंद्र जुवॉठा एवं जिलापूर्ति अधिकारी की देखरेख में छापेमारी कर 22 घरेलू जब्त किये। जिलापूर्ति अधिकारी को लम्बे समय से घरेलू गैस के व्यावसायिक प्रयोग की जानकारी मिल रही थी। इसको लेकर पूर्ति निरीक्षक ममता ग्वाडी और पूर्ति निरीक्षक नगरीय क्षेत्र हरिद्वार उषा पांडे ने मेंन हर की पौड़ी से सुभाष घाट छापेमारी की। छापेमारी के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस के व्यावसायिक प्रयोग पर 22 सिलेंडर जब्त किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *