ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वर सिंह शास्त्री निर्मल जी महाराज को संत समाज ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। सप्त सरोवर क्षेत्र स्थित निर्मल संप्रदाय की प्रतिष्ठित संस्था माता सच्चिदानंद निर्मल कुटिया के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी सर्वेश्वर सिंह शास्त्री निर्मल जी महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए समारोह का आयोजन किया गया जिसमें निर्मल अखाड़े के पदाधिकारियांे संतजनों के साथ विभिन्न आश्रमों के संत, महंत, महामंडलेश्वर उपस्थित रहे। भारत माता मंदिर के श्रीमहंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वर सिंह शास्त्री निर्मल जी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी सर्वेश्वर सिंह शास्त्री निर्मल जी महाराज त्याग, तपस्या और करुणा की प्रति मूर्ति थे उनके ब्रह्मलीन हो जाने से संत समाज में एक अपूर्णता आ गई है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता, निर्मल बाग आश्रम के परमाध्यक्ष महंत जोध सिंह, संत निर्मलपुर आश्रम के महंत जगजीत सिंह निर्मल अखाड़े के अन्य पदाधिकारियों ने इस अवसर पर ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वर सिंह शास्त्री जी महाराज की उत्तराधिकारी एवं आश्रम की संचालिका बहन विमला निर्मल जी को तिलक चादर देकर उनके प्रति मंगल कामनाएं प्रकट की। निर्मल अखाड़े के पूर्व सचिव महंत बलवंत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बहन विमला निर्मल जी ब्रह्मलीन स्वामी सर्वेश्वर सिंह शास्त्री निर्मल जी महाराज के सामने आश्रम का सफल संचालन कर रही थी उसी प्रकार आश्रम की परमाध्यक्ष बनने के बाद ट्रस्टीयांे और भक्तजनों के सहयोग से संस्था को आगे बढ़ाएंगी ऐसा संत समाज को विश्वास है। श्रद्धांजलि समारोह में संतजनों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बहन विमला निर्मल जी ने संतों को सदक्षिणा वस्त्र आदि देकर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *