यूपी की टप्पेबाज महिला चोर गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने टप्पेबाज महिला को गिरफ्तार किया है। महिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पुलिस ने उसके पास से एक लाख अस्सी हजार रूपये की नगदी बरामद की है।

विगत 19 जनवरी को रानीपुर इंद्रलोक कॉलोनी में रहने वाले श्रवण कुमार ने ज्वालापुर कोतवाली में दो लाख रूपये चोरी होेने की घटना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ज्वालापुर सर्राफा बाजार में स्थित विष्णु ज्वेलर्स की दुकान से उनके बैग के अन्दर रखे दो लाख रूपये अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिये। पुलिस ने चोरी की घटना में धारा 380 मे मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने जाँच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिर तंत्र को सूचित किया गया। मुखबिर की सूचना पर आज टप्पेबाज महिला मुन्नी को मोहल्ला मेहतान ज्वालापुर से धर दबोचा। महिला के पास से चोरी किये गये दो लाख रुपए में से एक लाख अस्सी हजार रूपये की नगदी बरामद की गई। मुकदमें में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टप्पेबाज महिला को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर विजय सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल, बाजार चैकी प्रभारी उप निरीक्षक आशीष नेगी, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार, नरेंद्र राणा, रवि चौहान व महिला कांस्टेबल शोभा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *