शहर व्यापार मण्डल ने किया नवगठित इकाइयों का स्वागत

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र स्थित एक होटल में शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर व महामंत्री अमन शर्मा के नेतृत्व में नवगठित पांच इकाइयों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। नवगठित इकाइयों में मायापुर व्यापार के अध्यक्ष महेश कुमार, महामंत्री सुनील मनोचा, कोषाध्यक्ष मयूर उप्रेती, राधा कृष्ण व्यापार मंडल अपर रोड के अध्यक्ष संजय अरोड़ा, महामंत्री ऋषि त्यागी, कोषाध्यक्ष रतनदीप गुप्ता, श्रवणनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महामंत्री अनुज कोठियाल, कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल, मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु वर्मा, महामंत्री राजेश खुराना, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, मां गंगा व्यापार मंडल रामघाट के अध्यक्ष राजेश पुरी, महामंत्री अभिषेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता का शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर, महामंत्री अमन शर्मा, कोषाध्यक्ष राम अरोड़ा व शहर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों ने सभी का माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस मौके पर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकता के सूत्र में बांधकर व्यापार व व्यापारियों के हित में कार्य करना चाहिए। हम सभी को एक दूसरे के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना चाहिए तभी व्यापार मंडल की एकता का परिचय दूर तक जाएगा जिसका लाभ सभी व्यापारियों को होगा। उन्होंने कहा कि एकता के बल पर ही बड़े से बड़ा संकट का निदान किया जा सकता है। राजीव पाराशर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हम सभी व्यापारियों को मतदान के प्रति जागरूक होकर मतदान के प्रति अभियान चला कर घर घर जाकर व्यापारियों को मतदान करने के लिए जागरूक करना चाहिए जिससे देश में एक अच्छी सरकार बने और व्यापार व व्यापारियों के हितों की रक्षा कर हो सके। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक पाराशर, अनिल गुप्ता कोकी, प्रदीप कालरा, बिट्टू पालीवाल, अरुण राघव, मदन गोपाल, वेद अरोड़ा, गौरव मेहता, युवा शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, महामंत्री मधु शर्मा, युवा कार्यकारी अध्यक्ष माधव बेदी, चिराग़ जोशी, आशीष बंसल, तनुज महेश्वरी, सन्नी सक्सेना, अनिल सिंघल, शरद अग्रवाल, सर्वजीत सिंह, विनीत यादव, संदीप अग्रवाल, हन्नी शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *