मतदाता सूची की त्रुटियों को सुधारने के लिये बढ़ाये 5 दिन

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि जिले के सभी नगरीय निकायों की मतदाता सूचियों में कई असंगतियाँ हैं। मतदाता सूची में कई नामों में गलतियाँ और कई नामों का अनुपस्थित होने के कारण सभी वार्डों में 7 दिनों के लिए विशेष शिविर लगाया गया था। उन्होंने बताया कि समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत तथा सभी नागर निकायों के वार्डो में अभियान की अवधि 5 दिन और आगे बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने इसके साथ ही शिविरों के दौरान मिले दावों व शिकायतों की जाँच करने और प्रस्ताव जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ 16 मई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप-जिलाधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *