हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शराब बनाने वाले उपकरण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश देकर कच्ची शराब बना रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। साथ ही कई लीटर लाहन को नष्ट किया गया।
टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरणों सहित शराब की भट्टी बरामद किया। उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिह तोमर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अरविन्द पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम नारसन कलां, मंगलौर जिला हरिद्वार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।