मौसम विभाग ने जारी किया ओरेंज अलर्ट, रात्रि 9 बजे तक आंधी व तेज हवाएं चलने के आसार

हरिद्वार। मौसम विभाग ने जिले में रात्रि 9 बजे तक किसी भी समय आंधी एवं तेज हवाएं चलने की संभावनाओं का अलर्ट जारी किया है। डीएम ने जनता से अपील की है कि इस दौरान अनावश्यक यात्राएं करने से बचें, पेड़ पौधों वाले स्थानों के नजदीक न जाएं और तेज हवाओं से प्रभावित होने वाली चीजों से दूरी बनाएं रखें। जिलाधिकारी ने बताया कि आंधी और तेज हवाओं के कारण किसी भी प्रकार की क्षति न हो, इसके लिए लोगों को अलर्ट मोड पर रहकर कार्य करने की जरुरत है।

इस अलर्ट के तहत, 10-12 मई, 2024 तक जनपद हरिद्वार के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें आकाशीय बिजली की संभावना, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं शामिल हैं।

अतः, सभी से अनुरोध है कि मौसम पूर्वानुमान का पालन करते हुए आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी सेवाओं को तत्पर रखें और आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *