हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने आर्मी कैंट में भारतीय सेना के जवानों के साथ पौधारोपण किया। जिसका नेतृत्व संस्था की सदस्य पूर्णिमा रजवार ने किया। साथ ही जनता को पौधे रोपण एवं वृक्षों का संरक्षण करने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान संस्था के मार्गदर्शक रोहतास प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण और मानव का बहुत ही घनिष्ठ संबंध है, हमारे स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि हम पर्यावरण पर ही निर्भर है ।