हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कांवड़ मेला ड्यूटी की व्यस्तता के दौरान शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की दो मोटर साइकिलें बरामद की गई हैं।
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि रानीपुर के इंडस्ट्रीयल क्षेत्र से लगातार मोटर साईकिल चोरी होने की सूचनाये मिल रही थी। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर वाहन चैंकिंग अभियान चलाया गया। चैंकिंग अभियान के चलते पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गैस प्लांट चैकी क्षेत्र में एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पुलिस पूछताछ में अपना नाम मोंटी कुमार उर्फ नमन पुत्र लोकेन्द्र कुमार निवासी ग्राम भगवानपुर थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर बताया। आरोपी ने मोटरसाइकिल को कुछ दिनों पूर्व पीठ बाजार रानीपुर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकारते हुए बताया कि दो दिन पूर्व उसने डेंसो चौक सिडकुल से भी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की थी। जिसे उसकी निशांदेही पर सिडकुल क्षेत्र सेे बरामद किया गया।