खानपुर क्षेत्र पंचायत की बैठक 7 अगस्त को

हरिद्वार। खण्ड विकास अधिकारी खानपुर, नितिश कुमार ने जानकारी दी कि क्षेत्र पंचायत खानपुर की बैठक 7 अगस्त 2024, बुधवार को प्रातः 11 बजे विकास खण्ड खानपुर मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। जिसमें गत बैठक की पुष्टि के साथ-साथ पीडब्ल्यूडी, विद्युत, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, उद्यान, बाल विकास, पशुपालन, पंचायतीराज, वन, ग्राम्य विकास, सहकारिता, मतस्य, रेशम, राजस्व, बैंकों, खेलकुद, आपदा प्रबंधन और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *