(अरुण देव हरिद्वार संवाददाता)
हरिद्वार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अब घर-घर जाकर टीकाकरण की योजना बना रहा है। (हर घर दस्तक) अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग दूसरी ओर एहतियाती टीका लगाने से छुटे लोगों का टीकाकरण करेंगे। जिसके अंतर्गत (दस जून से) स्वास्थ्य विभाग की टीम टीका लगाने के लिए समस्त हरिद्वार जनपद में घर-घर दस्तक देगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉo कुमार खगेन्द्र ने बताया की (दस जून) से (हर घर दस्तक) अभियान के तहत एहतियाती टीका के साथ ही वंचित लोगों को कोरोना का दूसरा टीका भी लगाया जाएगा। अभियान के तहत जनपद में (समस्त आशा कार्यकत्रियों और एएनएम) के माध्यम से (शिक्षा विभाग,पंचायती राज विभाग) के साथ ही अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर अभियान द्वारा कोरोना के टीका करण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है की उनके द्वारा (हर घर दस्तक) अभियान के संबंध में जिले के सभी ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षकों को शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए गए हैं।