भैंस वंशीय पशु का अवैध कटान करते एक गिरफ्तार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से भैंस वंशीय पशु का कटान करने वाले पर शिकंजा कशा है। उसके कब्जे से 400 किलो अवैध भैंस वंशीय मास व काटन के उपकरण बरामद किये गये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोट दर्ज कर जेल भेजा है।

शुक्रवार को प्रभारी चैकी रेल उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मौहल्ला कस्सावान चैधरी वाली गली छोटी पुलिया के पास गली में दुकान के अन्दर गौकशी व अवैध पशु कटान कर रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी ने प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को बताकर बताए गए ठिकाने पर छापा मारा तो दुकान में एक व्यक्ति अवैध भैंस वंशीय पशु काट रहा था। पुलिस ने मौके पर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 400 किलो भैंस का मांस बरामद हुआ। मौके पर कटान के उपकरण भी मिले। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम आरिफ पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला कस्सावान ज्वालापुर बताया। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *