हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हो गई है। बीडीएस एवं स्वान दल टीम के साथ पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अराजक तत्वों व संदिग्ध दिखाई देने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही उनके सामान को भी चेक किया जाएगा।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं। इसके चलते आज पुलिस ने बीडीएस एवं स्वान दल टीम को साथ लेकर शहर के सार्वजनिक स्थानों, हर की पौड़ी, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही वहां खड़े व घूमने वाले संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने आमजन से लावारिस वस्तु को न छेड़ने की व कहीं पर भी कोई लावारिस वस्तु दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया।