अब तहसील दिवस में सीधे होगा जन समस्याओं की समस्या का हल – जिलाधिकारी

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि ‘समाधान’ जैसी ऑनलाईन शिकायत निवारण व्यवस्था के बाद भी लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलने की जरूरत पड़ती है।

इसके चलते जिलाधिकारी ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के हल के लिए प्रदेश मुख्यालय, मंडल मुख्यालय या जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिसमें क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी की व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति अनिवार्य होगी। जिलाधिकारी स्वयं रैडम आधार पर किसी भी तहसील दिवस में भाग लेकर उसकी अध्यक्षता करेंगे और अधिकारियों की उपस्थिति की निगरानी करेंगे। यदि कोई अधिकारी किसी कारणवश तहसील दिवस में शामिल नहीं हो पाता, तो उसे अपने स्थान पर किसी अन्य अधिकारी को नियुक्त करने की सूचना जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय पर एक दिन पूर्व उपलब्ध करानी होगी और अपनी अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट रूप से देना होगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के शेष अवधि में माह के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित किए जाएंगे। यह दिवस सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक तहसील मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *