लक्सर में एसडीएम गोपाल राम बिनवाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में लक्सर तहसीलदार शालिनी मौर्य भी रही मौजूद

अरुण देव संवाददाता लक्सर)

लक्सर। लक्सर तहसील सभागार में एसडीएम गोपाल राम बिनवाल की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। तहसील दिवस में पुलिस विभाग सहित तहसील संबंधित समस्त विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया की तहसील दिवस के दौरान (27 शिकायतें) प्राप्त हुई। जिनमें से (5 शिकायतों) का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया है।

लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने साफ तौर पर कहा की तहसील दिवस की जो शिकायतें हैं इन पर निश्चित रूप (7 दिन) के अंदर अपने स्तर से समीक्षा करेंगे,और उनकी प्राथमिकता रहेगी की तहसील दिवस में शिकायतें रिपीट ना हो और जो भी शिकायतें विभागों को निस्तारण के लिए दी गई है उनका (7 दिन) के अंदर निस्तारण कर अवगत कराने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *