स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

हरिद्वार। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की कड़ी सुरक्षा को लेकर जिले में चैकिंग अभियान चलाया है। आज ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने फड़, ठेले लगाने वालों, किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर जाकर सत्यापन किया गया। पुलिस ने टीमों का गठन कर सुभाष नगर, मोहल्ला तेलियान, मोहल्ला कडच्छ, अम्बेडकर नगर, मोहल्ला कोटरावान, लोधा मण्डी, सीतापुर, सराय, सुभाषनगर, नया गांव, जर्स कंट्री के आस पास इलाकों में चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के चलते मकान मालिको द्वारा किराये दारों के सत्यापन न कराने पर 18 मकान मालिको का धारा 83 पुलिस एक्ट में चालान काटा। प्रत्येक मकान मालिक का 10 हजार रूपये का चालान करते हुये 1,80,000 का शुल्क वसूला। जिसे न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।

उधर देहात में कालियर, बेडपुर, मुकरपुर, नई बस्ती में 300 घरों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने पर 22 मकान मालिकों से 2,20,000 जुर्माना व 81 पुलिस एक्ट की कार्यवाही करते हुए 12450 जुर्माना वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *