18 अगस्त को होगी एल.टी. की परीक्षा

हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया है कि सहायक अध्यापक (एल.टी.) के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा 18 अगस्त 2024 रविवार को होगी। यह परीक्षा सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक हरिद्वार के म्यूनिस्पल इण्टर कालेज, नीलखुदाना, ज्वालापुर (कोड- 1315), गर्वनमैंट गल्र्स इण्टर कालेज, रेलवे फाटक, ज्वालापुर (कोड- 1306)
ज्वालापुर इण्टर कालेज, अपोजिट रेलवे स्टेशन, ज्वालापुर (कोड- 1302), आनन्दमयी सेवा सदन, एम.एम.आई.सी. भोलागिरी रोड, निकट मायादेवी मंदिर (कोड- 1310), एस०वी०एम० इण्टर कालेज, मायापुर (कोड- 1312), डा० हरिराम आर्य इण्टर कालेज, शंकराचार्य चैक, कनखल (कोड- 1314) परीक्षा केन्द्रों पर होगी।

परीक्षा को नकल विहीन और शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की जाएगी। यह कदम कानून व्यवस्था को बनाये रखने और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *