फूड टूर को मिली हरी झंडी, सतपाल महाराज ने किया शुभारंभ

देहरादून।  प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस से भारत के सबसे बड़े फूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री ने फूड ब्लॉगर्स गौरव वासन, और एलोरा मेल्टिंग मोमेंटमस के संस्थापक विरेन्द्र गुलाटी, मुदित गुलाटी, और द्रोणा गुलाटी को शुभकामनाएं दीं।

यह फूड टूर, जिसे पाककला टूर भी कहा जाता है, कश्मीर से कन्याकुमारी तक 60 दिन में 50 शहरों का दौरा करेगा और 11000 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगा। इस टूर का उद्देश्य विभिन्न शहरों के प्रसिद्ध व्यंजनों का प्रचार-प्रसार करना है।

सतपाल महाराज ने कहा कि यह पहल खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देने और भारतीय इतिहास और परंपराओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस टूर के दौरान, प्रतिभागियों को स्थानीय परंपराओं और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, जिससे यह एक समृद्ध पाक अनुभव बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *