रूद्रपुर। भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए कुकरेजा परिवार की ओर से आदर्श कालोनी घासमंडी मार्ग पर छबील लगाकर राहगीरों को शीतल मीठा जल वितरित किया गया।
इस दौरान सुबह से दोपहर तक हजारों लोगों को गर्मी से राहत पहुंचायी गयी विकास कुकरेजा के ने कहा कि कुकरेजा परिवार समय समय पर समाज सेवा में भी अपना योगदान देती है, इसी के तहत छबील का आयोजन किया गया भविष्य में भी इस तरह के आयोजन समाजहित में जारी रहेंगे।
इस अवसर पर रवि कुकरेजा, रेनू कुकरेजा,विकास कुकरेजा ज्योति कुकरेजा, दिनेश झाम, निशी झाम निकिता झाम,राजकुमार अरोरा अंकित अरोरा,आदि मौजूद थे।।