हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने चमगादड़ टापू, गंगा किनारे वृक्षारोपण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर यतींद्र नागयान और योग गुरु महंत विश्वास पूरी की उपस्थिति में 101 पेड़ लगाए गए।
इस अवसर पर सुनील सेठी ने देशवासियों से ‘हर व्यक्ति एक पेड़’ मुहिम से जुड़ने की अपील की। उनका लक्ष्य हर घर को इस अभियान से जोड़ना है और हरिद्वार को ग्रीन सिटी बनाना है।
समाजसेवी डाॅक्टर नागयान ने इस पहल की सराहना की। उनका मानना है कि पेड़ लगाने से बदलते मौसम के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
अभियान के समर्थन में अर्पित अग्रवाल और डाॅक्टर डी. एन. बत्रा ने भी अपनी बात रखी और कहा कि उत्तराखंड समेत पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।