मोतीचूर रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थापित होगी हाई मास्क लाईट

हरिद्वार। मोतीचूर रेलवे स्टेशन मार्ग पर नगर निगम की ओर से हाई मास्क लाईट की स्थापना की जा रही है, जिससे तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। नगर निगम अधिकारियों, कार्यदायी ठेकेदार और क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद अनिरू( भाटी ने मिलकर स्थान का चिन्हिकरण किया। पार्षद भाटी ने बताया कि दिसंबर में प्रस्ताव पास होने के बाद लोकसभा चुनाव के चलते कार्य में बाधा आई, लेकिन अब नगर निगम ने कार्य शुरू कर दिया है।

हाई मास्क लाईट के साथ मिनी हाई मास्क लाईट के पोल भी लगाए जाएंगे। भाटी ने बताया कि मोतीचूर से हिल बाईपास मार्ग वन विभाग के अंतर्गत आता है, जबकि इसका निर्माण लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया गया था। इस वजह से हिल बाईपास मार्ग पर पथ प्रकार व्यवस्था के लिए लोकनिर्माण विभाग से भी अनुरोध किया गया है।

व्यापारी नेता संजय पाल और नीरज शर्मा ने हाई मास्क लाईट की स्थापना को यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए फायदेमंद बताया। धर्मशाला समिति के पदाधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि इससे जंगली जानवरों की समस्या भी कम होगी।

नगर निगम के पथ प्रकाश निरीक्षक शिवकुमार ने बताया कि हाई मास्क लाइट की स्थापना के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है और जल्द लाइट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। साथ ही, इस मार्ग पर मिनी हाई मास्क लाइट के प्रस्ताव पर भी काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हिल बाईपास मार्ग का निर्माण और रख-रखाव लोक निर्माण विभाग के अधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *