यह है स्वच्छ भारत अभियान की हकीकत

मुरादाबाद से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में थाना क्षेत्र मूंढापांडे के गांव मुडिया मलूक पुर के स्कूल में वैसे तो दीवारों पर तरह-तरह के स्लोगन लिखे हैं। परन्तु सुविधा के नाम पर बिल्कुल भी खरे नहीं है।

यहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़िया मलूकपुर में दीवारों पर स्लोगन तो ऐसे लिखे हैं जिसे देखकर लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छ भारत अभियान का नारा कामयाब हो रहा है। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। अब आप खुद ही देख लीजिए स्लोगन लिखा है कि सोच करने के बाद टॉयलेट में पानी अवश्य डालें लेकिन टॉयलेट में पानी की कोई व्यवस्था है ही नहीं। क्या यही है मोदी जी का स्वच्छ भारत अभियान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *