हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने घर में घुस कर ज्वैलरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से चोरी की अंगूठी बरामद की गई है। इसी क्रम में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विगत 10 अगस्त को प्रदीप गर्ग निवासी रानीपुर मोड़ ने अपने घर में चोरी होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी से सोना, पैसे व जरूरी कागजात चोरी कर लिए हैं। प्रदीप गर्ग की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
चोरी के अनावरण के लिए पुलिस ने आरोपियों की जांच पड़ताल करते हुये टिवड़ी अन्डरपास से दो युवको को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की गई अंगूठी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम भानु प्रताप व मुकुल चैधरी निवासी हरिद्वार बताया। चोरी की इसी घटना में शामिल दो आरोपियों को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर मोबाइल चोरी करने के मामले में जेल भेज चुकी है।
दोनों आरोपी नशे के आदी हैं, अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। दिन के समय बंद मकानों की रैकी करते हैं और रात में मौका देखकर चोरी करते हैं।