हरिद्वार। घनी आबादी के बीचों-बीच घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण ले उड़े। जिन्हें पुलिस ने चंद घंटों के अंदर मय आभूषण धर दबोचा।
ज्वालापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अन्र्तगत लोधा मंडी में लाखों की चोरी हो गई। लोधा मंडी निकट काली मंदिर निवासी नेहा ने बताया कि नामजद आरोपी सूरज ने उनके घर का ताला तोड़कर आलमारी से सोने के आभूषण चोरी किये हैं। पुलिस ने नेहा पत्नी सुरेश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित क्षेत्रो में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को जटवाड़ा पुल के निकट स्थित अंडरपास के पास सर्विस रोड से चोरी की ज्वेलरी के साथ
आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चैकी रेल उ०नि० ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल रोहित कुमार, दीपक चैहान, अमित गौड, कर्म सिंह चैहान व गणेश तोमर शामिल रहे।