हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने मेला अस्पताल पहुॅचकर मरीजों के हाल-चाल जानकर उन्हें फल वितरित किए, उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने जिलाधिकारी को वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति से अवगत कराया।
इसके बाद जिलाधिकारी रावली महादूद स्थित वृद्धाश्रम पहुँचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया और उन्हें भी फल वितरित किए।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी टीएल मलेठा, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता, कोऑर्डिनेटर सीपी शर्मा और सचिव संजू शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।