सत्यापन न कराने पर 222 मकान मालिकों पर बाईस लाख बीस हजार का जुर्माना

हरिद्वार। आज पुलिस ने सुबह से सत्यापन अभियान चलाया। अभियान में 1532 लोगों का सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 222 मकान मालिकों पर बाईस लाख बीस हजार का जुर्माना लगाया है। चालानी कार्रवाई कर रिपोर्ट कोर्ट में भेज दी गई है। साथ ही सभी को जल्द से जल्द सत्यापन कराने की हिदायत दी गई है। जबकि 66 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया, और 26,500 रुपये का नगद जुर्माना वसूला गया।

पुलिस के अनुसार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने चेकिंग के साथ ही सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार की सुबह नगर के कई इलाकों में सत्यापन अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *