हाथियों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्यशाला

हरिद्वार। रेलवे स्टेशन परिसर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हाथियों को रेलवे ट्रैक दुर्घटनाओं से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। इस कार्यशाला में वन विभाग और रेलवे अधिकारी शामिल हुए और ट्रेन ड्राइवरों को हाथियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर और रेलवे स्टाफ को ट्रैक पर हाथियों की उपस्थिति के दौरान सतर्क रहना होगा, ताकि वे आपात स्थिति में ट्रेनों को धीमा कर सकें और हाथियों को सुरक्षित रखा जा सके।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रमोद गोयल ने कहा कि कार्यशाला न केवल हाथियों की सुरक्षा करना, बल्कि कर्मचारियों को जागरूक करने लिए की गई थी। वन विभाग ने यह भी बताया कि रेलवे ट्रैक पर हाथियों की उपस्थिति की सूचना समय रहते कैसे दी जाएगी। हरिद्वार-ऋषिकेश रूट पर हाथियों के रेलवे ट्रैक पर आने की घटनाओं को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *