हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विजय दिवस (16 दिसंबर) के आयोजन की तैयारियों को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सभागार की सफाई और सजावट की जिम्मेदारी ईओ शिवालिक नगर व जिला उद्यान अधिकारी को, साउंड सिस्टम की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग को, गार्ड ऑफ ऑनर की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक को दी गई। एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी, शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों एवं वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान और उनके आवागमन की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरंग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।