काशीपुर। ठाकुरद्वारा के पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने आज काशीपुर के पत्रकार आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । आरिफा जानलेवा हमला करने का आरोप है।
मामला तेरा 14 जून की रात का बताया गया है इस मामले में ठाकुरद्वारा के मोहल्ला ताली निवासी नईम खान ने कल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह अपने भाई मुकीम के साथ अपनी कार से काशीपुर आ रहा था ढीला पुल के निकट आरिफ पत्रकार तनवीर व उसके चार साथियों ने उसे रोक लिया और काशीपुर में कवरेज करने से मना करते हुए गंदी गंदी गालियां दी। इसका विरोध करने पर आरिफ ने कार के शीशे खोलकर नईम और उसके भाई मुकीम के साथ मारपीट की किसी तरह जान बचाकर गाड़ी लेकर भागने पर पीछे से आरिफ ने तमंचे से फायर कर दिया जो कि कार के पिछले दरवाजे पर लगा किसी प्रकार जान बचाकर भागे नईम और मुकीम ने अपनी रिश्तेदारी में जाकर शरण ली और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने इस मामले में धारा 307, 323, 380 ,504 ,506 के तहत मामला दर्ज किया था आज इस मामले में पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।