मेयर पद के लिए शालिनी सैनी ने ठोंका दावा

हरिद्वार। कांग्रेस नेता और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज सैनी की धर्मपत्नी शालिनी सैनी ने नगर निगम हरिद्वार के मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की गूंज में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग को अपना आवेदन सौंपा। इस अवसर पर शालिनी सैनी ने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी उन पर भरोसा करती है, तो वह जनता के सहयोग से हरिद्वार नगर निगम की सीट कांग्रेस की झोली में डालने का काम करेंगी। उन्होंने हरिद्वार के धार्मिक और पौराणिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का वादा किया। शालिनी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धामी सरकार को हरिद्वार के व्यापारी, होटल मालिकों और जनता से संवाद किए बिना कॉरिडोर योजना पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि धार्मिक और पौराणिक विरासत से छेड़छाड़ हुई या व्यापारियों के प्रतिष्ठान तोड़े गए, तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने हरिद्वार को स्वच्छ बनाने और यहां के निवासियों को बिजली और स्वच्छ जल की बेहतर सुविधा देने की प्रतिबद्धता जताई।

जबकि वार्ड 14 से समर्थ अग्रवाल और सरिता शर्मा, वार्ड 19 से शिखा शर्मा, वार्ड 17 से बीना जाटव, वार्ड 21 से प्राची सैनी और कमलेश भारद्वाज, वार्ड 22 से दीपिका गुप्ता और वार्ड 16 से माया देवी, रीना देवी और अनिता सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग को अपने आवेदन पत्र सौंपे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *