31पीएसी भर्ती केंद्र में उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में 8534 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

#उत्तराखण्ड_पुलिस_भर्ती_2022


🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
31पीएसी भर्ती केंद्र में उत्तराखण्ड पुलिस/पीएसी एवं फायरमैन के आरक्षी (महिला/पुरुष) के कुल 1521 पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आज समापन हो गया। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31पीएसी भर्ती केंद्र में दिनांक 15-05-2022 से 14-06-2022 तक 12298 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु तिथि आवंटित की गई थी तथा भर्ती प्रक्रिया के उपरांत के 02 दिवस दिनांक 15/16-06-2022 में निर्धारित कारणों से छूटे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा करायी गयी।
*#श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी, सेनानायक 31पीएसी की अध्यक्षता में दिनांक: 15-05-2022 से 16-06-2022 तक सम्पन्न शारीरिक दक्षता*
👉 परीक्षा में 12298 में से कुल 8534 महिला अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
👉3764 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
👉7214 अभ्यर्थी नापतोल में सफल रहे।
👉 1320 अभ्यर्थी उक्त परीक्षा में असफल रहे।
*भीषण गर्मी के बावजूद महिला अभ्यर्थियों का जोश देखते ही बनता रहा। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु प्रत्येक इवेंट छायादार स्थान पर कराये गये और भर्ती प्रक्रिया समाप्ति तक मेडिकल स्टाफ साथ रहा ताकि किसी भी प्रकार की चोट लगने या अन्य समस्या होने पर मेडिकल सहायता प्रदान की जा सके। सभी इवेंट के पास पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी।*
इस भर्ती प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने में श्री बिमल कुमार आचार्य उप सेनानायक, सहायक सेनानायक श्रीमती कमला बिष्ट, श्री राजेंद्र सिंह कोश्यारी, श्रीमती संगीता, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता हल्द्वानी, शिविरपाल श्री मनीष शर्मा, दलनायक श्री गोपाल सिंह बिष्ट, श्री शुक्रू लाल, श्रीमती राधा थापा, श्री खुर्शीद अली, सूबेदार मेजर, पीसी श्री कौशल नरेश, श्रीमती स्वीटी रमन, सुश्री मीना बिष्ट, श्री रमेश चंद्र, श्री हयात सिंह, श्री नरेन्द्र राना एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *