( आर.पी.उदास )
काशीपुर। राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही उठा पटक पर आज विराम लग गया, राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 जनवरी को नगर निकाय चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। 25 जनवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे।
नगर निकाय चुनाव को लेकर आज शाम पांच बजे देहरादून में एक पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार नामांकन पत्र 27 दिसंबर से प्राप्त किया जा सकते हैं, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी की तारीख 2 जनवरी घोषित की गई है, 3 जनवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा, सभी सीटों पर 23 जनवरी को मतदान होगा और 25 जनवरी को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

नगर निकाय के चुनाव को लेकर लंबे समय से चली आ रही उठा पटक और संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी पर आज निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद विराम लग गया है। चुनाव की घोषणा होते ही निकाय चुनाव में भाग्य आजमाने को आतुर संभावित प्रत्याशियों की बेचैनी अब और बढ़ गई है।अब सभी राजनैतिक दलों को टिकट को लेकर घमासान देखने को मिलेगी।