हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियो के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एफडीएक्स डांस क्लास का संचालक है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, रविवार को मोहन ( नाम काल्पनिक) निवासी की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आशीष सिंह उर्फ आशु निवासी गोविंदपुरी ने उनकी नाबालिग पुत्री व उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी डांस क्लास चलाता है। दोनों नाबालिग लड़किया आरोपी के यहाँ डांस सीखने जाती थी। वही ओरोपी ने प्रेम जाल में उन्हें फंसा लिया। जिसे पुलिस ने सोमवार को गोविंदपुरी घाट से धर दबोचा। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।