काशीपुर में गुलदार घुसा आबादी मे , लोगों में दहशत

आर. पी.उदास

काशीपुर।  बीती रात यहां चैती गांव में गुलदार की दस्तक के बाद लोगों में भारी दहशत फैल गई। बताया गया है कि गुलदार ने रात में कई कुत्तों को इतना निशान बनाया। सूचना मिलने पर आज सुबह वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग को क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात यहां टीले से सते चैती गांव में अचानक गुलदार घुस आया। गुलदार ने रात में सड़क पर टहल रहे कई कुत्तों को अपना निशाना बनाया घनी आबादी के बीच गुलदार की दस्तक से लोगों के होश उड़ गए और क्षेत्र में भारी दहशत फैल गई लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी आज सुबह उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी भी अपनी टीम के साथ चैती गांव पहुंचे और लोगों से जानकारी ली कई जगह गुलजार के पंजों के निशान पाए गए। उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि राजस्व विभाग की टीम के साथ क्षेत्र में कष्ट करें गुलदार की धरपकड़ के लिए पिंजरा लगाने की व्यवस्था भी करें।

ज्ञात रहे कि पीले से सटे चैती गांव में काफी आबादी है इस गांव का हिस्सा शहर से मिलता है आज जब यह सूचना शहर में आई तो लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए गुलदार की दस्तक के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी दहशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *