दिनदहाड़े महिला से चेन लूटने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

संवाददाता

काशीपुर। पूजा करने जा रही महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने वाले 2 लुटेरों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा है पुलिस को उनके कब्जे से लूटी गई चेन और चाकू भी बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार काशीपुर की पाश कॉलोनी गिरीताल निवासी मनीष श्रीवास्तव की माता जी कल सुबह घर से मंदिर के लिए पूजा करने जा रही थी घर से थोड़ी दूर पहुंचने पर दो युवकों में उन्हें धक्का देकर गले से सोने की चेन खींच ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंच गई इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ और सीओ के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। लुटेरों की तलाश में पुलिस ने इस क्षेत्र के 30 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले इसके बाद पुलिस को मिले सुराग पर आज सुबह पुलिस ने लूट में शामिल बलदेव सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी दुर्गा कॉलोनी तथा उसके साथी सुजीत कुमार पुत्र अनिल मिस्त्री निवासी सैनिक कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई चेन और एक चाकू बरामद किया है पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया है। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने लूट का खुलासा कर लुटेरों को पकड़ लिया इस पर लोगों ने काशीपुर पुलिस की प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *