काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में उतरे विजय प्रताप सिंह के आज शक्ति प्रदर्शन जुलूस में समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसने उनके विरोधी प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। समर्थकों के उत्साह को देखकर गदगद विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि वह भारी मतों के अंतर से विजयी होंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड नंबर 15 से पार्षद पद के प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह के समर्थन में आज एक जुलूस निकाला गया जो कि उनके चुनाव कार्यालय से शुरू होकर वार्ड की विभिन्न गलियों में घूमने के बाद कार्यालय पर ही आकर समाप्त हुआ। इससे पूर्व सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक कार्यालय पहुंचे, जिसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थी।समर्थकों द्वारा कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में। और विजय प्रताप सिंह जिंदाबाद। के गगन भेदी नारे लगाए गए शक्ति प्रदर्शन रूपी इस जुलूस में समर्थकों की भारी भीड़ को देखकर एक और जहां विजय प्रताप सिंह गदगद नजर आए वहीं उनके विरोधी भी भौंचक्के नजर आए। समर्थको की बड़ी भीड़ लेकर जुलूस में पहुंचे माधव सिंह ने कहा कि पिछले 5 सालों से वार्ड नंबर 15 में विकास कार्य ठप पड़े हैं,उन्हें पूरा यकीन है कि विजय प्रताप सिंह भारी मतों से विजयी होकर इस वार्ड का विकास करेंगे। इसी इसी बात का समर्थन करते हुए युवा व्यापारी रमेश लोहनी का कहना है कि विजय प्रताप सिंह को वार्ड वासियों का खुला समर्थन मिल रहा है और वह विजयी होंगे। विजय प्रताप सिंह ने भी विकास करने की अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि सभी वर्गों का उन्हें समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि वह वार्ड वासियों के विश्वास को कभी नहीं तोडेंगे और चुनाव जीतने के बाद वह विकास करने के साथ ही हर सुख दुख में वार्ड के लोगों के साथ खड़े नजर आएंगे आज के इस शक्ति प्रदर्शन जुलूस में माधव सिंह, पूर्व सभासद प्रकाश राणा, कन्हैयालाल, हर्ष रौतेला, मनोज जोशी, शशांक, अरविंद गुप्ता, जीवन रौतेला, एलजी पांडे, जगदीश चंद्र, रमेश लोहनी,पार्वती राणा, ममता शर्मा, सीमा सिंह, पुष्पा पांडे, शीला पंत , नीमा पांडे, शालिनी वर्मा, व गीता सहित सैकड़ो समर्थक शामिल थे।

