हरिद्वार । चुनावी अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़खड़ी चौकी का घेराव करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर चुनाव में रुपए बांटने का गंभीर आरोप लगाया है। वार्ड नंबर 7, हर की पौड़ी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद इलाके में राजनीति गर्मा गई है, और भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।