हरिद्वार। आज थाना कनखल क्षेत्र में प्रेम नगर चैक के पास छोटी नहर में एक अज्ञात महिला का शव तैरते हुए मिला। सूचना पर कनखल पुलिस पहुँची। जल पुलिस की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान नहीं हो सकी। शव कई दिनों पुराना है। शव काफी समय से बैराज के पास फंसा हुआ था। बैराज की मरम्मत के दौरान बाहर निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर मोर्चरी में रखवाया है।