छोटी सरकार चुनने में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक दिखा जोश

उत्तराखंड में आज 100 नगर निकायों में छोटी सरकार चुनने के लिए मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर भारी उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में वोटिंग के प्रति जोश देखने को मिल रहा है।

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेशभर में 185 चेकिंग बैरियर लगाए गए हैं, जिनमें 117 पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर 18 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

दोपहर 12 बजे तक हरिद्वार में 22.15 प्रतिशत मतदान हो चुका है। पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।

प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर 5,000 से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 1,516 मतदान केंद्र और 3,394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 592 को संवेदनशील और 412 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *