हरिद्वार: महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराकर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी हर भारतवासी के लिए एक गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन है। यह दिन हमें भारत माता के प्रति सम्मान व्यक्त करने और देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानी सैनिकों को नमन करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान लागू होने तक के सफर में अमर शहीद हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं, और उन्हीं की बदौलत हम आज इस दिन को धूमधाम से मना पा रहे हैं।
इस अवसर पर सुनील सेठी ने सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों और हरिद्वार की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि हमारा देश निरंतर विकास करे और सभी नागरिक खुशहाल रहें।
समारोह में वरिष्ठ व्यापारी नेता मयंक मूर्ति भट्ट, खड़खड़ेवर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूदेव शर्मा, ऑटो यूनियन अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, आकाश पूरी, पवन पांडे, रवि बांगा, धर्मपाल प्रजापति, राकेश सिंह, संजू प्रजापति, गौरव शर्मा, बंटी प्रकाश, नंदलाल, नीरज पाल, रमन कुमार, कुलदीप सिंह, विनोद गिरी, राजू सेठी, दीपक कुमार, राहुल शर्मा, अनिल कोरी, मनोज कुमार और अन्य कई व्यापारी उपस्थित रहे।