राष्ट्रीय खेलों में जीत के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने मां गंगा का आशीर्वाद मांगा

हरिद्वार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को हरिद्वार में मां गंगा की आरती में भाग लिया और आगामी राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की सफलता के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगा।

नैनीताल से लौटते हुए खेल मंत्री ने हरिद्वार में मालवीय घाट पर आयोजित “कलर्स ऑफ उत्तराखंड” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारी पूरी कर ली है। सभी खेल आयोजन स्थल तैयार हो चुके हैं और राज्य की टीमें लगातार प्रशिक्षण शिविरों में मेहनत कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

खेल मंत्री ने कहा, “मैं यहां हरिद्वार प्रदेश की टीमों के खिलाड़ियों के लिए मां गंगा का आशीर्वाद मांगने आई हूं। उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी इस बार अधिक से अधिक पदक जीतेंगे और उत्तराखंड को पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *