हरिद्वार। ऋषिकुल ऑडिटोरियम में डीएम कर्मेन्द्र सिंह और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 की कुशल मेजबानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात फोर्स को ब्रीफ किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, भीड़ नियंत्रण के लिए रस्सों की व्यवस्था और वायरलेस संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को खेल आयोजन के दौरान शालीनता बनाए रखने, मादक पदार्थों के सेवन से बचने और खिलाड़ियों की गतिविधियों में बाधा न डालने को कहा गया। आयोजन में कुल 5 उपाधीक्षक, 7 निरीक्षक, 88 उपनिरीक्षक, 299 कांस्टेबल, PAC, ITBP और BDS की टीमों सहित एलआईयू के 33 कर्मियों की तैनाती की गई है।
