उत्तराखंड की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में तीसरा स्थान

देहरादून। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड की झांकी को लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला। यह झांकी राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेलों पर आधारित थी। गुजरात की झांकी को पहला और उत्तर प्रदेश की झांकी को दूसरा स्थान मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि झांकी में ऐपण कला, साहसिक खेलों और पर्यटन को दर्शाया गया। झांकी का नेतृत्व संयुक्त निदेशक सूचना के. एस. चैहान ने किया। राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उत्तराखंड के कलाकारों को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *