हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोेह का पर्दाफाश किया है। गिरोेह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से 9 दुपाहिया वाहन बरामद किये गये।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को रिषभ निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल ने अपनी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। ऋषभ की चोरी हुई मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिये गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई। मंगलवार को छापेमारी के दौरान गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा गया। पकड़े गये आरोपियों में सौरभ कुमार (24) निवासी ग्राम अंबेडकर नगर, सोहेल (21) निवासी ड्रीमलैंड कॉलोनी, राहिल (20) निवासी ड्रीमलैंड कॉलोनी, और हर्ष यादव (21) निवासी काली मंदिर चौक, बहादराबाद शामिल हैं। जिनकी निशांदेही पर 8 मोटर साइकिलें व 1 स्कूटी बरामद की गई।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपने खर्चों के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बरामद 7 वाहन सिड़कुल थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों से जुड़े हैं, जबकि 2 अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है। इनके खिलाफ सिड़कुल थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। सोहेल और राहिल पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि सौरभ का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्प्लेंडर और एक्टिवा सहित नौ चोरी के वाहन बरामद किए हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में उ.नि. अनिल बिष्ट, हे.का. सुनील सैनी, हे.का. संजय तोमर, कां. गजेन्द्र, कां. मनीष, कां. अनिल कंडारी, कां. सुनील कुमार और कां. प्रदीप जुयाल शामिल थे।